फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Employee plans own robbery of a chartered accountancy firm arrested with accomplice who fled with money

Mumbai: कर्मचारी ने बनाई खुद की लूट की योजना, पुलिस को झांसा देने के लिए किया नाटक, साथी के साथ गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 09:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 09:41 AM IST
सार

दोनों की योजना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कर्मचारी और उसके सहयोगी सांकेतिक भाषा में संवाद कर रहे थे।

विज्ञापन
Mumbai Employee plans own robbery of a chartered accountancy firm arrested with accomplice who fled with money
मुंबई में खुद की डकैती की कोशिश रही नाकाम - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कंपनी से 13.75 लाख रुपये  लूटने के आरोप में एक सीए फर्म के कर्मचारी को उसके सहयोगी के साथ  सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने खुद की लूट की योजना बनाई और पुलिस को झांसा देने के लिए तरह-तरह के नाटक किए। हालांकि, इनकी चालाकी काम नहीं आई और इनकी चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कुछ इस तरह से दिया घटना को अंजाम
मुलुंड पुलिस अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत कर्मचारी के सहयोगी ने मुंह पर क्लोरोफॉर्म से लदा रूमाल रखकर उसे बेहोश कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गया जिससे ऐसा लगे कि कर्मचारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूट लिया है। लेकिन उनकी योजना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी और उसका सहयोगी सांकेतिक भाषा में संवाद कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुआ ये खुलासा
मुलुंड पुलिस ने तब मामले की जांच शुरू की और इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घटना के समय फुटेज की जांच करते हुए, पुलिस ने पाया कि वाडेकर और संदिग्ध एक साथ भवन परिसर में प्रवेश कर चुके थे और कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद, वाडेकर ने मुड़कर संदिग्ध के साथ सांकेतिक भाषा में संवाद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि वे एक-दूसरे को जानते हैं। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी देखा कि संदिग्ध ने रूमाल पर रसायन डालने के बाद अपने बैग में एक बोतल रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाडेकर ऑफिस की सीढ़ी पर बेहोश पड़ा था
अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय का एक अन्य कर्मचारी कुछ देर बाद बाहर आया तो उसने वाडेकर को सीढ़ी पर पड़ा देखा और कार्यालय को सूचना दी। वाडेकर को इलाज के लिए मुलुंड के अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।


वाडेकर को पैसे की जरूरत थी
पुलिस ने वाडेकर से विस्तार से पूछताछ करने का फैसला किया और उससे पूछताछ में वह योजना सामने आई जो उसने कथित तौर पर अपने साथी के साथ रची थी, क्योंकि उसे पैसे की जरूरत थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके सहयोगी को भी जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed