फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Employee killed in blast at Ordnance Factory Bhandara premises in Maharashtra: Police

Maharashtra: महाराष्ट्र में आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में विस्फोट, कर्मचारी की मौत की खबर

Sat, 27 Jan 2024 04:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

महाराष्ट्र में आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में विस्फोट के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Employee killed in blast at Ordnance Factory Bhandara premises in Maharashtra: Police
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में विस्फोट के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना सुबह के आठ बजे घटी। मृतक की पहचान 52 वर्षीय अभिनाश मेश्राम के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ, तब मृत दिन की पहली पाली में काम कर रहा था। उस समय वह अपने विभाग से अकेला था। इस घटना के बाद से फैक्टरी के महाप्रबंधक से संपर्क नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता
विस्फोट की आवाज सुनकर दूसरे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभिनाश मेश्राम को जमीन पर बेसुध पाया। उसे तुरंत फैक्टरी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। फैक्टरी के अधिकारियों ने मृत के परिजनों को मुआवजा और पेंशन देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मृतक विस्फोटकों को विस्फोट करने के लिए इस्तेमाल होने वाला तार बना रहा था। 


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक गोंदिया जिले का रहने वाला था। फिलहाल इस मामले पर आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई है। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed