फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Emerging as a political force," says Actor Vijay as his party TVK celebrates first anniversary

Tamil Nadu: अभिनेता विजय ने मनाई टीवीके की पहली वर्षगांठ, बोले- राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही पार्टी

Wed, 26 Feb 2025 03:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

Tamil Nadu: अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने अपनी पहली सालगिरह मनाई, जिसमें प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। विजय ने कहा कि पार्टी तमिलनाडु में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत बनकर उभर रही है और 2026 में इतिहास रचने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
"Emerging as a political force," says Actor Vijay as his party TVK celebrates first anniversary
विजय, प्रशांत किशोर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बुधवार को अपनी पहली सालगिरह मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। प्रशांत किशोर विजय के सलाहकार हैं, जिनका मकसद अगले विधानसभा में तमिलनाडु की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों को सत्ता से बाहर करना है। 

विज्ञापन


'वैचारिक सिद्धांतों से नहीं होगा कभी समझौता'
इस मौके पर विजय ने कहा, हम तमिलनाडु की राजनीति में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत बनकर उभर रहे हैं। हम 2026 में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, जैसा 1967 और 1977 में हुआ था और हम अपने वैचारिक सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


'राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं'
चेन्नई में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि राजनीति में न तो कोई स्थायी मित्र होता है और न ही स्थायी दुश्मन। उन्होंने कहा, यह राजनीति एक अलग स्तर पर है, क्योंकि हम नहीं जानते कि कब कोई हमारा समर्थन करेगा या कब कोई विरोध करेगा। हम इसका अनुमान नहीं लगा सकते। इसीलिए कहा गया है कि राजनीति में न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही कोई स्थायी दुश्मन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाषा के मुद्दे पर बच्चों की तरह लड़ रहीं पार्टियां
तीन भाषाओं की नीति पर उठे हालिया विवाद को लेकर विजय ने कहा, राज्य और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर बच्चों की तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार का शिक्षा का बजट रोक दिया गया है। जैसे यह कोई एलकेजी-यूकेजी के बच्चों की लड़ाई हो। केंद्र का काम देना है, राज्य का काम प्राप्त करना है, यह हमारा अधिकार है। इन बड़ी समस्याओं के बीच दो पार्टियां (भाजपा और द्रमुक) हैशटैग के साथ खेल रही हैं। 


मुख्यमंत्री ने पांच मार्च को बुलाई सर्वदलीय बैठक
इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को सचिवालय में एक कैबिनेट बैठक बुलाई थी और पांच मार्च को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का फैसला लिया, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र के सीमांकन के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। स्टालिन ने बताया कि इस प्रक्रिया के कारण राज्य को आठ सांसदों का नुकसान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग में पंजीकृत तमिलनाडु के 40 राजनीतिक दलों को इस  बैठक के लिए निमंत्रण भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में तमिलनाडु के पास 39 सांसद हैं, लेकिन निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से राज्य का प्रतिनिधित्व घट सकता है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed