फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency exit opening row Congress leader calls Surya childish demands legal action Latest News Update

Emergency Exit Opening Row: कांग्रेस नेता ने तेजस्वी सूर्या को बताया अपरिवक्व, कानूनी कार्रवाई की मांग की

Fri, 20 Jan 2023 08:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jan 2023 08:58 AM IST
सार

इससे पहले इंडिगो के विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में  उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान आया था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से तेजस्वी सूर्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तथ्यों को देखना जरूरी है। फ्लाइट के ग्राउंड पर होने पर गलती से दरवाजा उनके द्वारा खोल दिया गया था और सभी जांच के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Emergency exit opening row Congress leader calls Surya childish demands legal action Latest News Update
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने गुरुवार को भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। दरअसल, भाजपा सांसद ने कथित तौर पर दिसंबर में बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर एक विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया था।.

विज्ञापन


इस पर टैगोर ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि साथी यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले सांसद सॉरी बोलकर बच रहे हैं। सूर्या को 'बचकाना' बताते हुए टैगोर ने ट्विटर पर लिखा कि बचकाने सांसद यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में कैसे डाल सकते हैं। वह सिर्फ माफी मांगकर कैसे बच सकते हैं?' उन्होंने लिखा कि कानूनी कार्रवाई के लिए वह इस मामले को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले इंडिगो के विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में  उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान आया था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से तेजस्वी सूर्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तथ्यों को देखना जरूरी है। फ्लाइट के ग्राउंड पर होने पर गलती से दरवाजा उनके द्वारा खोल दिया गया था और सभी जांच के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने गलती के लिए माफी भी मांगी है। सिंधिया ने कहा कि घटना जमीन पर हुई थी। घटना के बाद BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी, जिसके आधार पर सभी नियमों का पालन किया गया। सभी प्रकार के जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। उन्होंने देरी के लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
वहीं, इंडिगो ने कहा था कि 10 दिसंबर को 2022 को विमान में जब बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी, तब एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था। यात्री ने तत्काल इसके लिए माफी मांगी। इसके बाद सभी प्रकार की जांच के बाद विमान ने उड़ान भरी। घटना की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। हालांकि, एयरलाइन या डीजीसीए की ओर से दावाजा खोलने के लिए यात्री का नाम नहीं बताया गया।

डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश
मामला पिछले साल 10 दिसंबर का है। इंडिगो का विमान चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रहा था। डीजीसीए ने भी मामले में बयान जारी किया था। डीजीसीए ने कहा था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था। मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


विपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना
मामले में नया मोड़ उस वक्त आया, जब आपातकालीन दरवाजा खोलने वाले की पहचान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के रूप में हुई। इसके बाद कांग्रेस, AIMIM और टीएमसी ने भाजपा पर धुआंधार हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed