फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elon Musk Company Tesla will recruit even those without degrees

पढ़ाई के साथ करियर भी: बिना डिग्री वालों को भी टेस्ला करेगी भर्ती

Tue, 06 Apr 2021 06:41 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Apr 2021 06:41 AM IST
विज्ञापन
सार
  • अमेरिका के ऑस्टिन में एलन मस्क की गीगा फैक्ट्री में रखे जाएंगे 10 हजार कर्मचारी
loader
Elon Musk Company Tesla will recruit even those without degrees
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

भारत में जहां बिना डिग्री के नौकरी पाना संभव नहीं, वहीं नामी कॉलेज और उच्च शिक्षा पाने वालों को विशेष महत्व न देते हुए कार कंपनी टेस्ला अमेरिका में केवल स्कूली पढ़ाई पूरी करने वालों को भी भर्ती करने जा रही है। इसके तहत वह ऑस्टिन शहर में अपनी गीगा फैक्ट्री के लिए 10 हजार स्टाफ की भर्ती शुरू कर रही है। कंपनी के अनुसार यहां नौकरी के लिए कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होगी। टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की है कि इस प्लांट में 2022 तक लोगों को काम पर रखा जाएगा।



कंपनी के अनुसार, इसका लक्ष्य स्कूली पढ़ाई कर चुके युवाओं को नौकरी करते हुए कॉलेज शिक्षा लेने का अवसर प्रदान करना बताया जा रहा है। विश्व के प्रमुख अरबपति मस्क यहां करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। पिछले वर्ष इस फैक्ट्री के लिए पांच हजार स्टाफ की भर्ती की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इसे दोगुना कर दिया गया है।


पढ़ाई के साथ करियर भी
ताजा भर्तियों के लिए कंपनी ने ऑस्टिन के कम्युनिटी कॉलेज, टेक्सास विश्वविद्यालय, डेल वेल स्कूल आदि से भी संपर्क किया है। कंपनी उन छात्रों की भर्ती करने के बारे में भी सोच रही है, जो अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए टेस्ला में करियर शुरू करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed