{"_id":"5720515c4f1c1b6907a91d29","slug":"eleven-years-kid-iq-level-is-more-than-einstein","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइंस्टीन से भी ज्यादा है 11 साल के भारतीय बच्चे की आईक्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आइंस्टीन से भी ज्यादा है 11 साल के भारतीय बच्चे की आईक्यू
एजेंसी/लंदन
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
आइंसटीन से भी तेज दिमाग है 11 साल के भारतीय बच्चे का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के 11 वर्षीय ओम अमीन महान वैज्ञानिक आइंस्टीन से भी ज्यादा बुद्धिमान हैं। उन्होंने मेनसा आईक्यू टेस्ट में आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी दो अंक ज्यादा हासिल किया है। इसके साथ ही वह दुनिया के तेज दिमाग वाले शीर्ष एक फीसदी लोगों में शामिल हो गए हैं। नौ साल पहले उनके माता-पिता और दादाजी गुजरात से ब्रिटेन आकर बस गए थे।
विज्ञापन
ओम ‘स्टार वॉर्स’ के बड़े फैन हैं। ओम ने मेनसा आईक्यू टेस्ट में ठीक 162 अंक हासिल किए, यह भौतिशास्त्रियों अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफ़न हॉकिंग से ज्यादा है। ओम का कहना है, ‘ज्यादा आईक्यू होने के बाद भी मैं यह नहीं कहता कि मैं उन लोगों से ज्यादा महान हूं।
विज्ञापन
उन लोगों ने जो कुछ हासिल किया है और वो जितने महान थे, उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। वो लोग मेरे हीरो के समान हैं और मैं उनकी तरह बनना चाहता हूं।’ छठी क्लास में पढ़ने वाले अमीन, उत्तर-पश्चिमी लंदन के स्वामीनारायण स्कूल में पढ़ते हैं। वो ‘रुबिक्स क्यूब’ को महज दो मिनट से भी कम समय में हल कर सकते हैं। उनके पिता कार्तिक अमीन नेटवर्क रेल में काम करते हैं।
विज्ञापन