फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eleven crows were found dead in Chembur area of Mumbai, Maharashtra

महाराष्ट्र: मुंबई में मृत मिले ग्यारह कौवे, नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए

Mon, 11 Jan 2021 01:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eleven crows were found dead in Chembur area of Mumbai, Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को ग्यारह कौवे मृत पाए गए। दो नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र आरसीएफ पुलिस ने दी है।

विज्ञापन

 


इससे पहले महाराष्ट्र के एक कुक्कुट पालन केंद्र में 900 पक्षियों सहित पूरे भारत में शनिवार को 1,200 से अधिक पक्षी मृत मिले थे। इसके साथ ही केंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और अब इस बीमारी से संबंधित राज्यों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने कहा कि दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही वहां बर्ड फ्लू होने या न होने संबंधी कोई पुष्टि हो पाएगी। जिन राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात हैं।

महाराष्ट्र में 900 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू के दस्तक देने की आशंका है। महाराष्ट्र के परभणी जिले में मुरुंबा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई। परभणी जिला कलेक्टर दीपक मुलगीकर ने शनिवार को कहा कि मृत मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इनकी मौत की वजह क्या है।

उन्होंने कहा कि मुरुंबा गांव में लगातार दो दिन में करीब 900 मुर्गियों की जान गई है। इय पोल्ट्री फार्म का संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है। फार्म में करीब 8,000 पक्षी हैं।


हालांकि उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया इन मुर्गियों की मौत की वजह पोषण से संबंधित है लेकिन हम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में अभी तक बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा का कोई मामला सामने नहीं आया है। 2006 में नांदूरबार और धुले जिले में बर्ड फ्लू फैला था।


बर्ड फ्लू के लक्षण

  • बर्ड फ्लू से प्रभावित मरीज को तेज बुखार होता है।
  • मरीज को कफ भी बनने लगता है।
  • शरीर में दर्द के साथ अकड़न सा महसूस होता है।
  • सिर दर्द और कभी-कभी मरीज के नाक बहने के साथ उल्टियां भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed