फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electronics and Information Technology Ministry to implement DPDP Act to protect against cyber criminals

DPDP: साइबर अपराधियों से बचाएगा निजी डाटा संरक्षण अधिनियम; शिकायत निवारण-डाटा संरक्षण बोर्ड बनाने का भी निर्णय

Mon, 06 Jan 2025 05:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 05:03 AM IST
सार

डिजिटल बोर्ड एक कार्यालय के तौर पर काम करेगा। इसमें एक डिजिटल प्लेटफार्म और एप होगा, जिसके चलते लोग डिजिटल संपर्क में रहेंगे और शिकायत कर सकेंगे। डिजिटल बोर्ड समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निपटारा, सजा का न्यायिक ढांचा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Electronics and Information Technology Ministry to implement DPDP Act to protect against cyber criminals
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

लोगों के निजी डाटा को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए पर्सनल डिजिटल डाटा संरक्षण अधिनियम लागू होने जा रहा है। सरकार ने इस संबंध में तैयार मसौदों और उसके नियमों को जारी कर दिया। नए लागू होने से डाटा चोरी पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

विज्ञापन


सरकार ने शिकायत निवारण और डाटा संरक्षण बोर्ड बनाने का भी फैसला किया है। मंत्रालय ने कानून बनाने के लिए 18 फरवरी तक लोगों से सुझाव मांगे हैं। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल पर्सनल डाटा सुरक्षा कानून के लिए मसौदा नियम जारी किए हैं, जिसके अनुसार कंपनियों के लिए बच्चे के किसी भी पर्सनल डाटा को प्रोसेस करने से पहले माता-पिता की सहमति लेना अनिवार्य होगा। मसौदे के अनुसार, शिकायत निवारण और डाटा संरक्षण बोर्ड बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यालय के रूप में काम करेगा डिजिटल बोर्ड
डिजिटल बोर्ड एक कार्यालय के तौर पर काम करेगा। इसमें एक डिजिटल प्लेटफार्म और एप होगा, जिसके चलते लोग डिजिटल संपर्क में रहेंगे और शिकायत कर सकेंगे। डिजिटल बोर्ड समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निपटारा, सजा का न्यायिक ढांचा प्रदान करेगा। डाटा जिस ट्रस्टी के पास होगा, वो सालाना सुरक्षा उपाय, आकलन और ऑडिट सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के हितों पर है जोर
मसौदा नियमों के मुताबिक, संपूर्ण डाटा सुरक्षा ढांचा, लोगों को केंद्र में रखकर बनाया गया है। लोगों को डाटा मिटाने की मांग करने, डिजिटल नॉमिनी नियुक्त करने और अपने डाटा को मैनेज करने के लिए यूजर्स के अनुकूल तंत्र तक पहुंचने के अधिकारों के साथ सशक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed