{"_id":"698faa8a52e431288b0d41e8","slug":"electoral-trusts-donations-bjp-3157-crore-congress-398-crore-tmc-tata-sons-adr-report-fy2024-25-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electoral Trusts Donation: चुनावी ट्रस्टों से BJP को 3,157 करोड़, कांग्रेस को मिला 398 करोड़ का सियासी चंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Electoral Trusts Donation: चुनावी ट्रस्टों से BJP को 3,157 करोड़, कांग्रेस को मिला 398 करोड़ का सियासी चंदा
Sat, 14 Feb 2026 04:19 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:19 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, 228 कॉर्पोरेट या व्यावसायिक घरानों ने 3,636.81 करोड़ का योगदान दिया, जबकि 99 व्यक्तियों ने 187.6227 करोड़ दान दिया। एलिवेटेड एवेन्यू रियल्टी एलएलपी सबसे बड़ा दानदाता था, जिसने 500 करोड़ दिए।
विज्ञापन
भाजपा पर सियासी चंदे की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी ट्रस्टों की तरफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 में भाजपा को 3157.65 करोड़ रुपये मिले। यह ट्रस्टों की ओर से वित्त वर्ष के दौरान राजनीति दलों को वितरित की गई कुल धनराशि का 82.52 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में 7.81 फीसदी धनराशि यानी 398.77 करोड़ रुपये आए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 102 करोड़ रुपये (2.67 फीसदी) मिले। चुनाव आयोग को पेश किए गए अंशदान दस्तावेज का विश्लेषण करने के बाद लोकतांत्रिक सुधार संघ (एडीआर) ने शुक्रवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी ट्रस्टों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,826.34 करोड़ रुपये का अंशदान प्राप्त हुआ। ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को 3,826.35 करोड़ रुपये वितरित किए। तीनों प्रमुख दलों के अतिरिक्त 19 अन्य दलों के हिस्से में कुल 267.91 करोड़ रुपये की धनराशि आई। रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजीकृत 20 चुनावी ट्रस्टों में से 10 ने बताया कि उसे वित्त वर्ष 25 के दौरान अंशदान प्राप्त हुआ। पांच ट्रस्टों की रिपोर्ट समय सीमा के तीन महीने बाद भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थी।
ये भी पढ़ें: एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026: विश्व के 20 शीर्ष नेता करेंगे शिरकत, पीएम मोदी ने दिया इन दिग्गजों को आमंत्रण
विज्ञापन
एलएलपी ने सबसे अधिक 500 करोड़ दिए
रिपोर्ट के अनुसार, 228 कॉर्पोरेट या व्यावसायिक घरानों ने 3,636.81 करोड़ का योगदान दिया, जबकि 99 व्यक्तियों ने 187.6227 करोड़ दान दिया। एलिवेटेड एवेन्यू रियल्टी एलएलपी सबसे बड़ा दानदाता था, जिसने 500 करोड़ दिए, उसके बाद टाटा संस प्रा.लि. (308.13 करोड़), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लि. (217.62 करोड़ रुपये) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (175 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।
ये भी पढ़ें: Parliament: हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला चरण, लोकसभा में 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे हुआ काम
प्रूडेंट ट्रस्ट ने 2,668 करोड़ बांटे
रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी ट्रस्टों को व्यावसायिक घरानों के साथ ही लोगों से भी अंशदान मिला। ट्रस्टों ने उन नियमों के अनुरूप है राजनीतिक दलों में धनराशि वितरित की, जिनके तहत ट्रस्टों को एक वर्ष में प्राप्त अंशदान का कम से कम 95 प्रतिशत वितरित करना अनिवार्य है। ट्रस्टों में, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 15 राजनीतिक दलों को सबसे अधिक राशि 2,668.46 करोड़ रुपये वितरित की। प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 10 दलों को 914.97 करोड़ रुपये दिए।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन