{"_id":"698fbb6888ca909c600f6b24","slug":"top-20-world-leaders-to-attend-india-ai-impact-summit-2026-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026: विश्व के 20 शीर्ष नेता करेंगे शिरकत, पीएम मोदी ने दिया इन दिग्गजों को आमंत्रण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026: विश्व के 20 शीर्ष नेता करेंगे शिरकत, पीएम मोदी ने दिया इन दिग्गजों को आमंत्रण
Sat, 14 Feb 2026 05:31 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:31 AM IST
सार
भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मकसद जिम्मेदार एआई शासन, नवाचार, डिजिटल अवसंरचना और उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच पर संवाद बढ़ाना है। विश्व के कौन-कौन शीर्ष नेता शामिल होंगे, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
एआई इम्पैक्ट समिट
- फोटो : एक्स/एएनआई
विस्तार
दुनिया के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष 16 से 20 फरवरी तक भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया, 45 देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में भाग लेंगे। इसका मकसद जिम्मेदार एआई शासन, नवाचार तंत्र, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जलवायु-जागरूक प्रौद्योगिकी और उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच पर संवाद को बढ़ावा देना है।
मंत्रालय के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर दुनिया के दिग्गज नेता सम्मेलन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। इनमें भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, बोलीविया के उपराष्ट्रपति एडमंड लारा मोंटानो, क्रोएशियाई पीएम आंद्रेज प्लेंकोविक, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव व कजाखस्तान के पीएम ओल्जास बेक्टेनोव शामिल हैं। लिचेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस, मॉरिशस के पीएम नवीन रामगुलाम, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन, नीदरलैंड के पीएम डिक शूफ और संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका से व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित', राहुल गांधी पर गोयल का पलटवार
जानेंगे...एआई कैसे कर रहा प्रभावित
शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी यह भी जानेंगे कि एआई विभिन्न व्यवसायों और उद्योगों को कैसे प्रभावित कर रहा है। बदलते रोजगार बाजार में किन नए कौशलों की जरूरत है, स्टार्टअप के लिए निवेशकों और भागीदारों के साथ जुड़ने के अवसर क्या हैं और किसानों, छोटे व्यवसायों और सेवा प्रदाताओं को समर्थन देने में एआई की क्या भूमिका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन