फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electoral participation is important in building a strong democracy, young voters are future of democracy

Elections: सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में चुनावी भागीदारी महत्वपूर्ण, युवा मतदाता भारतीय लोकतंत्र का भविष्य

Wed, 25 Jan 2023 05:30 AM IST
Amit Mandal राजीव कुमार, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
राजीव कुमार, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त Published by: Amit Mandal Updated Wed, 25 Jan 2023 05:30 AM IST
सार

संविधान सभा ने आयोग को अनुच्छेद 324 के अंतर्गत संवैधानिक दर्जा प्रदान किया ताकि यह अपने कामकाज में और निर्णय लेने में स्वतंत्र रूप से काम कर सके।

विज्ञापन
Electoral participation is important in building a strong democracy, young voters are future of democracy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आज के ही दिन 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जिसे वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के नागरिकों को मतदाता के रूप में उनके अधिकारों और दायित्वों से अवगत कराना है। एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए सभी की चुनावी भागीदारी महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनावों को और अधिक समावेशी, सहभागी और मतदाता-हितैषी बनाने के आयोग के प्रयासों को अभिव्यक्त करता है। युवा मतदाता भारतीय लोकतंत्र का भविष्य है।

विज्ञापन


वर्ष 2000 के आसपास और उसके बाद पैदा हुई पीढ़ी ने निर्वाचक नामावली में शामिल होना शुरू कर दिया है। यह महत्वपूर्ण है कि छात्र मतदान करने की आयु तक पहुंचें, उससे पहले विद्यालय स्तर पर ही उनमें लोकतंत्र की जड़ों का बीजारोपण कर दिया जाए। साथ ही साथ, युवाओं को विभिन्न माध्यमों के जरिए निर्वाचन आयोग से जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें पोलिंग बूथों तक लाया जा सके। हालांकि, शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


399 विधानसभा चुनाव आयोग ने कराया अब तक
संविधान सभा ने आयोग को अनुच्छेद 324 के अंतर्गत संवैधानिक दर्जा प्रदान किया ताकि यह अपने कामकाज में और निर्णय लेने में स्वतंत्र रूप से काम कर सके। संस्था अब तक 17 लोकसभा चुनावों, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों समेत 399 विधानसभा चुनावों को संपन्न करा चुकी है। एक जीवंत लोकतंत्र में चुनावों का स्वतंत्र, निष्पक्ष, नियमित और विश्वसनीय होना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें सर्वप्रिय होने के साथ-साथ सहभागी होना चाहिए ताकि शासन व्यवस्था पर उनका पूर्ण प्रभाव दिखे। हमें महात्मा गांधी की एक उक्ति याद आती है, यदि कर्तव्यों का पालन न करके हम अधिकारों के पीछे भागते हैं, तो वे अलभ्य वस्तु की भांति हमारी पकड़ से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 वर्ष के मतदाताओं का शुक्रिया : हाल ही में, 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दो लाख से अधिक मतदाताओं को, लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनका शुक्रिया अदा किया गया। 94 करोड़ से अधिक निर्वाचक  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां 94 करोड़ से अधिक पंजीकृत निर्वाचक हैं। पिछले आम चुनावों (2019) में 67.4 प्रतिशत के वास्तविक मतदान आंकड़े बहुत कुछ किए जाने की गुंजाइश रखते हैं। बूथ तक न पहुंच सकने वाले 30 करोड़ निर्वाचकों को प्रेरित करना एक तरह से चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed