फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electoral bonds used as bribe by companies: Prashant Bhushan

Politics: प्रशांत भूषण ने चुनावी बॉन्ड को बताया भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला, कही ये बात

Sun, 12 May 2024 12:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 May 2024 12:27 AM IST
सार

प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड का इस्तेमाल (कंपनियों द्वारा) अनुबंध हासिल करने, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से खुद को बचाने और दवा नियामकों से खुद को बचाने के लिए किया गया।

विज्ञापन
Electoral bonds used as bribe by companies: Prashant Bhushan
प्रशांत भूषण - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शनिवार को चुनावी बॉन्ड को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बडा घोटाला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका इस्तेमाल अनुबंधों के लिए रिश्वत देने, केंद्रीय चांज एजेंसियों से लोगों को बचाने, नीतियों में हेरफेर करने और दवा नियामकों को प्रभावित करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय दायर याचिका पर जल्द ही सुनवाई करेगा। याचिका में कॉरपोरेट और सियासी दलों के बीच कथित रूप से एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए समझौतों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


भूषण ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड का इस्तेमाल (कंपनियों द्वारा) अनुबंध हासिल करने, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से खुद को बचाने और दवा नियामकों से खुद को बचाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा, कुल 16,500 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड में से आधे भाजपा और बाकी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस जैसे दलों को मिले हैं। हालांकि, जो लोग शासन नहीं कर रहे हैं, उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 500 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड जारी किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 5 लाख करोड़ रुपये के अनुबंदों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, सीबीआई, ईडी या आयकर विभाग की छापेमारी में सामिल कंपनियों ने 2,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी उपलब्ध कराए थे। दिलचस्प बात यह है कि बॉन्ड जारी होने के बाद इन कंपनियों की जांच अचानक बंद हो गई। भूषण ने आरोप लगाया कि यह पैसा या तो वसूली के रूप में लिया गया या हफ्ता के रूप में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक दूरसंचार कंपनी ने भाजपा को सौ करोड़ रुपये से ज्यादा  के चुनावी बॉन्ड जारी किया और उनकी ओर से आयात नीति को बदल दिया गया। कुछ फार्मा कंपनियों ने भाजपा और कुछ अन्य सरकारों को 1000 करोड़ रुपये क बॉन्ड जारी किए। कुछ फार्मा कंपनियों ने भाजपा और कुछ राज्य सरकारों को 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed