फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State Assembly Elections 2022: BJP Says, We Will Follow Every Decision And Instruction Of Election Commission

2022 State Election: भाजपा ने कहा- हम चुनाव आयोग का हर फैसला मानेंगे, वर्चुअल रैलियों के लिए हैं तैयार

Wed, 29 Dec 2021 05:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 29 Dec 2021 05:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नेताओं की रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इन रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है और कोविड प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन हो रहा है।

विज्ञापन
State Assembly Elections 2022: BJP Says, We Will Follow Every Decision And Instruction Of Election Commission
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : facebook/mpjodhpur

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस पैदा कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश के पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की रैलियां हो रही हैं। चुनाव टालने की इलाहाबाद हाईकोर्ट की अपील के बाद चुनाव आयोग का मंथन जारी है। इस बीच ओमिक्रॉन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना नजरिया सामने रखा है। 

विज्ञापन


शेखावत बोले, हम मानेंगे चुनाव आयोग का निर्देश 
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि चुनाव आयोग चुनाव रैलियों पर जो हमें दिशानिर्देश देगी उसका हम पालन करेंगे। भाजपा वर्चुअल चुनावी रैलियों के लिए तैयार है। हमने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान वर्चुअल चुनावी रैलियां की थीं। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शेखावत ने कहा कि चुनाव आयोग हेल्थ सेक्रेटरी और विशेषज्ञों के साथ बात कर रहा है। चुनाव कैसे, कब और किन नीतियों के साथ होगा और क्या पांबदियां होंगी, ये फैसला करना चुनाव आयोग का काम है। आयोग का फैसला सभी पार्टियों के लिए मान्य होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान जब दुनिया की सभी राजनीतिक पार्टियां हाइबरनेशन में थी उस समय भी भाजपा के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी लोग वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कोरोना नियमों का उड़ीं धज्जियां 
उत्तर प्रदेश में नेताओं की रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इन रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। कांग्रेस हो, भाजपा हो या फिर समाजवादी पार्टी, सभी दलों की रैलियों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसी शर्तों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 30 प्रतिशत से भी कम आबादी को ही दोनों टीके लगे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यूपी सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक था। गंगा के रेत के किनारे दफन और नदी में तैरते शवों की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। 


हाई कोर्ट ने की थी चुनाव टालने की अपील
पिछले हफ्ते इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को एक या दो महीने के लिए स्थगित करने और दूसरी लहर का हवाला देते हुए चुनाव से संबंधित सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था। जज ने कहा, यूपी ग्राम पंचायत चुनाव और बंगाल विधानसभा चुनाव ने बहुत से लोगों को संक्रमित किया है, जिससे कई मौतें भी हुई हैं। अगर रैलियों को नहीं रोका गया, तो परिणाम दूसरी लहर से भी बदतर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed