फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election strategist Prashant Kishor who helped win Modi in 2014 is with Nitish Kumar in 2019

2014 में मोदी को जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार 2019 में नीतीश के साथ

Tue, 17 Jul 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Election strategist Prashant Kishor who helped win Modi in 2014 is with Nitish Kumar in 2019
नीतीश कुमार के साथ प्रशांत किशोर

तमाम अटकलों को विराम देते हुए कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके 2019 के लोकसभा चुनावों में किसके साथ काम करेंगे, उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ हाथ मिला लिया है। जद(यू) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के महत्वपूर्ण सहयोगियों में शुमार है। 

विज्ञापन


ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उनके और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मामला सुलझा गया है। बीते दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात की बात सामने आई थी। इसलिए ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे भाजपा के लिए काम करेंगे, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। जद(यू) के महासचिव के सी त्यागी ने अमर उजाला संवाददाता से इस बात की पुष्टि की है कि प्रशांत किशोर पहले ही जद(यू) में शामिल हो चुके हैं और पार्टी के लिए काम करना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन


त्यागी ने बताया कि प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और मास्टरप्लान तैयार करेंगे। साथ ही प्रशांत गठबंधन के साथी दलों के साथ सामने आ रही दिक्कतों को भी दूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जद(यू), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भाजपा, कांग्रेस और तेलुगू देशभ पार्टी जैसे विभिन्न राजनीतिक पार्टियां चाहती थीं कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर उनके लिए काम करें। लेकिन अब वह जद(यू) के लिए काम करेंगे। एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में, पीके की पहली राजनीतिक सफलता 2012 में थी जब उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार निर्वाचित होने में मदद की थी। हालांकि, वे लोगों की नजर में तब चढ़ गए जब उनके द्वारा संकल्पना किए गए चुनावी अभियान समूह, सिटिजन फॉन एकाउंटेबल गर्वनेंस (सीएजी) ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल करने में मदद की। 


गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कड़ी मशक्कत के बाद महागठबंधन की रणनीति तैयार की थी और उसे बिहार की सत्ता दिलाई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लालू यादव और नीतीश को एक साथ लाए और महागठबंधन की चुनावी रणनीतियों को बहुत ही बारीकी से तैयार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed