फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Result 2022 BJP announces observers for four states Including UP Uttarakhand Goa Manipur

चुनाव 2022: भाजपा ने चार राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों का किया एलान, शाह को यूपी की जिम्मेदारी

Mon, 14 Mar 2022 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Mar 2022 07:25 PM IST
सार

गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन व मणिपुर में निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
Election Result 2022 BJP announces observers for four states Including UP Uttarakhand Goa Manipur
Amit Shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के लिए अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, उत्तराखंड में मिनाक्षी लेखी और राजनाथ सिंह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन व मणिपुर में निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन



विज्ञापन


गोवा: केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक करेंगे
विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के चार दिन बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक सोमवार शाम को विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान गोवा में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि पार्टी सावंत को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगी। भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी। तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भाजपा को मिला बहुमत
उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार जीत हासिल करते हुए सत्ता ने वापसी की है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने धामी के ही नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

मणिपुर में भी भाजपा की वापसी 
पूर्वोत्तर के इस राज्य में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने अपने दम पर सरकार में वापसी की है। इसके बाद मणिपुर के मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। रविवार को मणिपुर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेने वाले सोरोखैबम राजेन सिंह ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed