फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election officer canceled the election of two gram panchayats in Maharashtra

सरपंच की नीलामी मामलाः निर्वाचन अधिकारी ने रद्द किया महाराष्ट्र के दो ग्राम पंचायत का चुनाव

Wed, 13 Jan 2021 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Election officer canceled the election of two gram panchayats in Maharashtra
महाराष्ट्र के निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदान - फोटो : social media

महाराष्ट्र में शुरू ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच की नीलामी के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने नासिक के देवला तहसील के उमराले गांव और नांदेड जिले के खोड़ामली में ग्राम पंचायत का चुनाव रद्द कर दिया है। राज्य के चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नासिक और नांदुरबार जिले के इन दो ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद की नीलामी का मामला सुर्खियों में आया था। राज्य के ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रिफ ने खुद चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था और जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की रिपोर्ट और संरपंच पद की नीलामी का वायरल हुआ वीडियो देखने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने कोड़मली और उमराले ग्रामपंचायत का चुनाव रद्द किया है। वहीं, खोड़ामली ग्राम पंचायत में सरपंच की नीलामी को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अनुसार गांव में एकतरफा दबाव के चलते इच्छुक उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाया गया था। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। इस तरह के चुनाव में सभी को मौका नहीं मिल सकता। चूंकि राज्य में ग्राम पंचायचत का चुनाव निडर व मुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में पूरे कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग का है इसलिए इन दोनो गांव का चुनाव रद्द किया गया है।  


नासिक में लगी दो करोड़ से ज्यादा की बोली
सरपंच पद की नीलामी का यह मामला तब सामने आया जब नासिक के उमराणे गांव में सरपंच पद के लिए दो करोड़ पांच लाख रुपए तक बोली लगाई गई। सरपंच की नीलामी यह प्रक्रिया गुप्त नहीं बल्कि श्री रामेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, नांदुबार के उमराले गांव में सरपंच पद की नीलामी एक करोड़ 11 लाख से शुरू हुई और 2 करोड़ 5 लाख में होने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed