फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commissions decision to remove name of Bru voters from Voter List

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ब्रू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के निर्देश

Sat, 10 Nov 2018 04:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Updated Sat, 10 Nov 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
Election Commissions decision to remove name of Bru voters from Voter List
मतदाता सूची
मिजोरम के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी जोराम्मुआना ने कोलासिब जिले के उपायुक्त को उन ब्रू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का निर्देश दिया है जिन्हें जन सुनवाई के बिना ही लिस्ट में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


जोराम्मुआना ने इस बारे में उपायुक्त डॉ. अरुण टी. को एक पत्र भेजा है।  उन्होंने कहा कि किसी ब्रू मतदाता का नाम सूची में शामिल करने से पहले गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय नेताओं की मौजदूगी में सुनवाई होनी चाहिए ताकि वे उनके स्थानीय निवासी होने की पुष्टि कर सकें।
विज्ञापन


बता दें कि कोलासिब जिले में 218 ब्रू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। वह लोग त्रिपुरा में शरणार्थी शिविरों में रहते हैं। इस बीच, कोआर्डिनेशन कमेटी की कोलासिब शाखा ने ब्रू वोटरों के नाम बिना सुनवाई के सूची में शामिल करने पर उपायुक्त से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed