फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission will convene a meeting with Health & Family Welfare Secretary for upcoming Assembly elections in five states

Corona Alert: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, स्वास्थ्य सचिव समेत कई अधिकारी रहेंगे मौजूद

Mon, 27 Dec 2021 02:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Dec 2021 02:59 AM IST
सार

भारतीय निर्वाचन आयोग 27 दिसंबर को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सहित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक करेगा। 

विज्ञापन
Election Commission will convene a meeting with Health & Family Welfare Secretary for upcoming Assembly elections in five states
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग आज यानी 27 दिसंबर को अहम बैठक करने वाला है। बताया जा रहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग 27 दिसंबर को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सहित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाया है। बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मौजूदा कोरोना के हालात पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

दरअसल, तीन दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कोरोना के हालात देखकर विधानसभा चुनावों को फिलहाल टालने की अपील की थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई फैसला करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


भीड़ को नहीं रोकी गई, तो परिणाम दूसरी लहर से भी भयावह
हाईकोर्ट ने कहा था कि दूसरी लहर में लाखों की संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। ग्राम पंचायत चुनाव और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव ने लोगों को काफी संक्रमित किया, जिससे लोग मौत के मुंह में गए। अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है। सभी पार्टियां रैली, सभाएं करके भीड़ जुटा रहीं हैं, जहां किसी भी प्रकार का कोरोना प्रोटोकॉल संभव नहीं है और इसे समय से नहीं रोका गया तो परिणाम दूसरी लहर से कहीं अधिक भयावह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed