फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission to hold Rajya Sabha bypolls for six seats on October 4

एलान: राज्यसभा की सात सीटों पर चार अक्तूबर को चुनाव, बिहार विधान परिषद की खाली सीट पर इसी दिन होगी वोटिंग

Thu, 09 Sep 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 09 Sep 2021 03:35 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली पड़ी छह सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु , महाराष्ट्र, बंगाल और असम में खाली सीट पर 4 अक्तूबर को चुनाव होगा। इसके साथ ही बिहार विधानसभा परिषद का चुनाव भी इसी तारीख को होगा।

विज्ञापन
Election Commission to hold Rajya Sabha bypolls for six seats on October 4
राज्यसभा - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली पड़ी 7 सीटों पर चुनाव कराने की तारीख का एलान कर दिया है। 4 अक्तूबर को राज्यसभा की खाली पड़ी सीटों पर चुनाव होगा। तमिलनाडु की दो सीट पुदुचेरी, असम, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बंगाल की 1-1 सीट पर चुनाव होगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा परिषध की खाली पड़ी सीट पर इसी तारीख को चुनाव कराने का फैसला किया है।  नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 22 सितंबर रहेगी। इससे पहले उम्मीदवारों को नामांकन करना जरूरी है। 

विज्ञापन

 

असम से सर्बानंद सोनोवाल हो सकते हैं उम्मीदवार
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को जुलाई में कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद खाली हो गई थी। असम में खाली सीट से भाजपा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को मैदान में उतार सकती है। अटकलें लगाई जा रही है केंद्रीय नेतृत्व सोनोवाल को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोनोवाल मौजूदा दौर में केंद्रीय मंत्री हैं और वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। वहीं, तमिलनाडु में दो सीटें अन्नाद्रमुक नेताओं के पी मुनुसामी और आर वैथिलिंगम के इस्तीफे के कारण खाली हो गईं, जो अब तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य हैं। पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री मानस रंजन भुनिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed