{"_id":"68b25bb32840ea3bb409f571","slug":"election-commission-sent-notices-to-three-lakh-voters-in-bihar-on-suspicion-of-being-foreigners-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar SIR: विदेशी होने के शक में तीन लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, कट सकते हैं नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar SIR: विदेशी होने के शक में तीन लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, कट सकते हैं नाम
Sat, 30 Aug 2025 07:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:32 AM IST
सार
बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान के संदिग्ध मतदाताओं को चुनावी राज्य के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले जिलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से ये नोटिस जारी किए गए। इन मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई गई थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष समीक्षा (एसआईआर) के बीच करीब तीन लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इनकी नागरिकता संदिग्ध होने का संदेह है। बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान के संदिग्ध मतदाताओं को चुनावी राज्य के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले जिलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से ये नोटिस जारी किए गए। इन मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई गई थी।
विज्ञापन
जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है उनकी पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, किसनगंज, पुर्णियां,कटिहार, अररिया और सुपौल में अधिकता है। चुनाव पंजीकरण अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अपने दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Supreme Court: आश्रयगृह बंद करने पर अदालत गंभीर; कहा- यह बेघर लोगों के अधिकार की बात, दो हफ्ते में रिपोर्ट दें
विज्ञापन
और बढ़ सकती है संदिग्ध वोटरों की संख्या
चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती हैं, क्योंकि दस्तावेज की जांच का काम जारी है। इन लोगों को सात दिन के भीतर अपने समस्त वैधानिक दस्तावेजों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष उपस्थित होना है। इन संदिग्ध मतदाताओं के नाम एक अगस्त को बिहार में मतदाता सूची के मसौदे में प्रकाशित किए गए थे।
ये भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, सिर्फ ऑनलाइन ही भर सकेंगे फॉर्म
ऐसा माना जा रहा है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, यदि वे भारतीय नागरिक होने का प्रमाण देने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं, तो उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाना है।