फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission rejects EVM tampering demonstration by AAP

चुनाव आयोग ने 'AAP' के ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को फिर किया खारिज

Wed, 10 May 2017 08:29 AM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट Updated Wed, 10 May 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
Election Commission rejects EVM tampering demonstration by AAP

चुनाव आयोग ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया ईवीएम का नमूना चुनाव में इस्तेमाल की गई इलोक्ट्रेनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं था। आयोग ने आम आदमी पार्टी के ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है। आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के सुरक्षा जोन से बाहर किसी ईवीएम को आयोग की ईवीएम नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन


चुनाव आयोग 12 मई की सर्वदलीय बैठक में ईवीएम चैलेंज की तारीख बताएगा। ईवीएम चैलेंज में राजनीतिक दलों को ईवीएम से छेड़छाड़ साबित करने का मौका दिया जाएगा। चुनाव आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ईवीएम चैलेंज कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधि को ईवीएम से छेड़छाड़ साबित करने के लिए भेजना चाहिए।
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों ने बताया कि ईवीएम की चिप को हैक करना असंभव है। ईवीएम 24 घंटे पूरी सुरक्षा में रहती है और एक साथ लाखों पोलिंग बूथों में ईवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। आम आदमी पार्टी की ओर से पेश ईवीएम का नमूना चुनाव आयोग की ईवीएम से कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने कहा कि सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी ने जिस मशीन से डेमो दिया है, आखिर वह किसकी ईवीएम है ? क्या यह चुनाव आयोग की ईवीएम है? चुनाव आयोग की ईवीएम में इस तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। ये ईवीएम दो महत्वपूर्ण सार्वजनिक निकाय की कंपनियां बनाती हैं और इसमें छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed