फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission press conference on Delhi Assembly Elections 2020 vote percentage

Delhi Elections 2020: दिल्ली में 62.59 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग ने 'आप' के आरोप किए खारिज

Sun, 09 Feb 2020 07:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 09 Feb 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Election Commission press conference on Delhi Assembly Elections 2020 vote percentage
दिल्ली में 62.59% हुआ मतदान - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की। आयोग ने रविवार को बताया कि इस बार दिल्ली में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ, जोकि लोकसभा चुनाव से दो फीसदी ज्यादा है। दिल्ली कैंट में सबसे कम मतदान 45.4 फीसदी हुआ, जबकि बल्लीमारान सीट पर सबसे ज्यादा 71.61 प्रतिशत मतदान हुआ। ओखला में 58.8 और सीलमपुर सीट पर 71.2 फीसदी मतदान  हुआ।

विज्ञापन

 

'आप' के आरोप किए खारिज
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मशीन लेकर आधे किलोमीटर तक पैदल चलना था। अधिकारियों के हाथ में मशीन देखकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। सबकी मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देर रात तक वोटिंग होती रही। उसके बाद वोटिंग मशीन रिसीविंग सेंटर लाई गईं, जिसके बाद मशीनों को स्ट्रोंग रूम में रखा गया। 11 बजे से स्क्रूटनी शुरू की गई। इस प्रक्रिया को पूरी होने में समय लगा।

उन्होंने कहा कि वोटिंग डेटा, रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जारी किया जाता है जोकि रातभर व्यस्त थे, फिर वे जांच में लग गए। इसमें थोड़ा समय लगा है लेकिन डेटा को चढ़ाने में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे चुनाव आयोग को लगता है कि पुलिस प्रशासन को अधिक सतर्क रहना चाहिए था, इसीलिए चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया।



 

देरी को लेकर 'आप' ने जताई थी नाराजगी

वोट प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने खासी नाराजगी जाहिर की। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आप नेता संजय सिंह ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, कोई खेल चल रहा है। 24 घंटे बाद भी वोटिंग का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं है कि कितना मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अबतक आयोग ने मत प्रतिशत जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों हो रही है?

इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया कि सबसे पहले पोलिंग बूथ से जानकारी इकट्ठा होती है। उसके बाद चुनाव आयोग के पास पहुंचती है। आयोग सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद ही आंकड़े जारी करता है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में 13000 पोलिंग स्टेशन हैं, इसीलिए देरी हो रही है। 

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया है कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed