{"_id":"6899670d2e1203eed90e0319","slug":"election-commission-of-india-secretariat-writes-to-congress-mp-jairam-ramesh-know-all-about-it-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: कांग्रेस के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को बातचीत के लिए बुलाया, दोपहर 12 बजे का समय दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI: कांग्रेस के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को बातचीत के लिए बुलाया, दोपहर 12 बजे का समय दिया
Mon, 11 Aug 2025 09:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांस राहुल गांधी के दावों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, 'चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया है। अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें।' हालांकि, अभी तक कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को मिलने का समय ऐसे वक्त दिया है, जब वोटों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन सोमवार को मार्च निकालने वाला है। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 विपक्षी सांसद संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। विपक्षी सांसद सुबह 11:30 बजे संसद भवन स्थित मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग) तक मार्च करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मार्च के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनसे बैठक करने और SIR सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की अनुमति मांगी थी। अपने मार्च के बारे में चुनाव आयोग को सूचित करते हुए रमेश ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कहा, 'इसके बाद सांसद कई मुद्दों पर आयोग के साथ सामूहिक रूप से बैठक करना चाहते हैं, जिनमें बिहार में चल रहे और अन्य राज्यों में भी प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।' उन्होंने यह भी कहा, 'हम आयोग के साथ बैठक के लिए उत्सुक हैं, जो हमारे संसदीय लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपरा के अनुरूप होगी।'
विज्ञापन