{"_id":"66b34021d4666842520f46d6","slug":"election-commission-of-india-releases-notification-for-the-12-vacant-seats-of-rajya-sabha-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Polls: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान, 3 सितंबर को होगा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha Polls: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान, 3 सितंबर को होगा मतदान
Wed, 07 Aug 2024 03:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:06 PM IST
सार
आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों की खाली हुई 12 राज्यसभा सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई थीं।
विज्ञापन
तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था] जबकि बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
इसके अलावा लोकसभा चुनाव जीतने वाले अन्य राज्यसभा सदस्यों में कामाख्या प्रसाद तासा (भारतीय जनता पार्टी), मीसा भारती (राष्ट्रीय जनता दस), विवेक ठाकुर (भाजपा), दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), उदयनराजे भोसले (भाजपा), के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस) और बिप्लब कुमार देब (भाजपा) शामिल हैं।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।