फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission of India issues an advisory to Congress MP Rahul Gandhi

Action: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी की एडवाइजरी, कांग्रेस सांसद को सतर्क रहने की दी सलाह

Wed, 06 Mar 2024 06:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Mar 2024 06:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए टिप्पणी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Election Commission of India issues an advisory to Congress MP Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों और टिप्पणियों से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और  राहुल गांधी के जवाबों और अन्य तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद यह एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी पर राहुल ने की थी विवादित टिप्पणी
पिछले साल दिसंबर में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने गांधी से कहा कि वह स्टार प्रचारकों और राजनीतिक नेताओं के लिए जारी हालिया परामर्श का सही तरीके से पालन करें। एक मार्च को जारी परामर्श में आयोग ने चेतावनी दी थी कि दलों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए सिर्फ ‘नैतिक निंदा’ के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि जिन स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को पूर्व में नोटिस मिल चुके हैं, उन्हें बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता की ओर से प्रधानमंत्री के लिए ‘पनौती’ और ‘जेबकतरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर आयोग ने पिछले साल गांधी को नोटिस जारी किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर को आयोग से इन टिप्पणियों के लिए गांधी को जारी किए गए नोटिस पर फैसला करने के लिए भी कहा था, जिसमें कहा गया था कि नवंबर 2023 में दिए गए एक भाषण के दौरान कांग्रेस नेता का बयान अरुचिकर था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed