फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission likely to announce poll dates for Maharashtra Haryana on Today

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज संभव

Sat, 21 Sep 2019 03:38 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 21 Sep 2019 03:38 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक
  • महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव अब 30 दिन में हो सकते हैं पूरे

विज्ञापन
Election Commission likely to announce poll dates for Maharashtra Haryana on Today

विस्तार

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया 45 दिन के बजाए 30 दिन में पूरी हो सकती है। आयोग ने शुक्रवार को शाम चार बजे बैठक की।  इसमें दोनों राज्यों के चुनावों को लेकर स्थितियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को भी  हो सकता है। झारखंड विधानसभा की तारीखों की घोषणा दोनों राज्यों के बाद होगी।  संभवत यहां दिसंबर में चुनाव होंगे। क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्ताह में खत्म हो रहा है।  
विज्ञापन


चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों में मतदान अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दिवाली के त्योहार से पहले हो सकता है। लेकिन इस बार चुनाव  प्रक्रिया 45 दिन के बजाए 30 दिन के भीतर ही पूरी होगी। इसे इस तरह से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार 2014 में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 12 सिंतबर को और मतदान 15 अक्टूबर और परिणाम 19 अकटूबर को आए थे। इस बार घोषणा यदि इस सप्ताह में होती है तो मतदान अक्टूबर केतीसरे सप्ताह और उसके  बाद और नतीजे  अक्टूबर केअंत तक घोषित हो सकेंगे।  महाराष्ट्र में 288 सीटों और हरियाणा में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव नवंबर केपहले सप्ताह तक होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed