फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission gave party two leaves symbol to united AIADMK faction led by Palaniswami

शशिकला गुट को बड़ा झटका, AIADMK का चुनाव चिन्ह पलानीसामी गुट के पास रहेगा

Thu, 23 Nov 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Election Commission gave party two leaves symbol to united AIADMK faction led by Palaniswami
पलानीसामी
दो फाड़ में बंट चुकी अन्नाद्रमुक पार्टी में वी के शशिकला और उसके गुट को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग  ने गुरुवार को कहा है कि पार्टी का दो पत्तियों वाला चुनाव चिन्ह मुख्यमंत्री इडाप्पडी के  पलानीसामी के गुट का ही रहेगा। कोर्ट द्वारा पार्टी सिंबल पलानीसामी गुट को दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री पलानीसामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें पता चला है कि चुनाव आयोग का जजमेंट हमारे समर्थन में आया है, अधिकतर पार्टी के कार्यकर्ता हमारे सपोर्ट में थे। 
विज्ञापन


पलानीसामी पर यह आरोप लगाए जाने के बाद कि उन्हें बीजेपी की नजदीकी का फायदा मिला है, तब उन्होंने तपाक से कहा,  यह गलत आरोप है, पार्टी के अधिकतर एमएलए, एमपी और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। चुनाव आयोग ने ये सारी चीजें ध्यान में रखकर फैसला हमारे पक्ष में किया है। 
विज्ञापन


वहीं एआईएडीएमके के एमपी वी मैत्रेयन ने कहा कि हमें अभी  चुनाव आयोग से मौखिक सूचना मिली है कि दो पत्तियों वाला पार्टी का चुनाव चिन्ह हमारे पास रहेगा, हमलोग हार्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  UK में पद्मावती पास, निर्माता बोले- पहले भारत में फिल्म को मिले मंजूरी, फिर करेंगे रिलीज

दूसरी तरफ एआईएडीएमके घूस मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को टीटीवी दीनाकरण के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करने को लेकर लताड़ लगाई है।  कोर्ट ने पुलिस से दो हफ्तों में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने घूस मामले में आरोपी सुकेश की न्यायिक हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

 इस महीने की शुरुआत में एआईएडीएमके के दोनों  गुटों ने चुनाव आयोग को पार्टी के प्रतीक के लिए अपना दावा पेश किया था। शशिकला कैंप की अगुआई उनके भतीजा टीटीवी दिनाकरण कर रहे हैं। 


 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed