{"_id":"5cc01461bdec22143e2c81f2","slug":"election-commission-file-reply-on-pm-narendra-modi-s-biopic-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग की सुप्रीम कोर्ट में दलील, कहा- 19 मई तक रोक जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग की सुप्रीम कोर्ट में दलील, कहा- 19 मई तक रोक जरूरी
Wed, 24 Apr 2019 01:19 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। कोर्ट में दी गई दलील में चुनाव आयोग का कहना है कि इसमें पीएम मोदी से जुड़े सकारात्मक पहलुओं को दिखाया गया है, जबकि विपक्ष के बारे में नकारात्मक चित्रण किया गया है। इन बातों से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए 19 मई तक यानि कि सातों चरण के मतदान संपन्न होने तक रोक जारी रखी जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कोर्ट से कहा है कि फिल्म एक राजनीतिक जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रधानमंत्री के साकारात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। विपक्ष का चित्रण कुछ नकारात्मक तरीके से किया गया है। इससे मतदाताओं पर असर पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तक पर रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग ने कहा था कि जब तक लोकसभा चुनाव खत्म नहीं हो जाते, तब तक इस फिल्म पर रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन