{"_id":"6042d5dd8ebc3e5924446ef4","slug":"election-commission-asks-health-ministry-to-remove-pm-modi-picture-from-from-covid-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्ति: टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपत्ति: टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय
Sat, 06 Mar 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter/@narendramodi
केंद्रीय चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तरफ से केंद्र सरकार पर लगाया गया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप खारिज कर दिया। टीएमसी सांसद डैरेके ओब्रायन ने यह आरोप कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो का इस्तेमाल किए जाने को लेकर लगाया था। हालांकि आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर का विकल्प तलाशने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सूत्रों के अनुसार, टीएमसी सांसद ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोरोना वैक्सीन के डिजिटल प्रमाणपत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का उपयोग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान अधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने इस बाबत बुधवार को बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टीकाकरण अभियान केंद्र की योजना है।
लिहाजा डिजिटल प्रमाणपत्र पर पीएम की तस्वीर लगाने का फैसला भी केंद्र सरकार का है। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को इस तस्वीर का विकल्प तलाशने का निर्देश दिया है।