फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission appoints two former IRS officers as special expenditure observers for Bihar polls

Bihar Election 2020: कालेधन और अधिक खर्च पर निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए दो अधिकारी

Sun, 04 Oct 2020 05:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 04 Oct 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Election Commission appoints two former IRS officers as special expenditure observers for Bihar polls
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में दो पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये अधिकारी प्रवर्तन मशीनरी द्वारा नकदी, शराब और उपहार के साथ मतदाताओं को प्रेरित करने के प्रयासों की देखरेख करेंगे।

विज्ञापन


आयोग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिया। आयोग ने  एक बयान में कहा कि 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी मधु महाजन और 1983 बैच के बीआर बालाकृष्णन को बिहार चुनाव के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विशेष व्यय पर्यवेक्षक, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के परामर्श से चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी और निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

 

दोनों को अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश
दोनों अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सी-विजील, मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से प्राप्त खुफिया सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर कठोर और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। नकदी, शराब और उपहार आदि वितरित करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के लिए दंडित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मधु महाजन को 2019 के लोकसभा चुनाव और उसी साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। 2019 में तेलंगाना में विधानसभा उपचुनाव के लिए बालाकृष्णन विशेष व्यय पर्यवेक्षक थे। बिहार में तीन चरण का विधानसभा चुनाव 28 अक्तूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed