पंजाब और गोवा: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, इन नेताओं की किस्मत दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। ये दोनों राज्यों में 4 फरवरी को वोटिंग होनी है। बता दें कि वोटिंग से 48 घंटे पहले प्रचार अभियान बंद हो जाता है।
पंजाब की 117 सीटों में 34 विधानसभा सीट सुरक्षित हैं। वहीं मतदान के लिए पूरे राज्य में 22 हजार 660 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राज्य में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को कांग्रेस जबरदस्त टक्कर दे रही है, तो वहीं पंजाब के चुनावी समर पर पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी भी यहां खूब खम ठोक रही है।
चुनाव प्रचार के अखिरी दिन इन सभी पार्टियों ने रैलियों के रेला लगा रखा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जहां संगरूर में रैली करेंगे, तो वहीं पंजाब के उपमुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की लंबी में जनसभा है, जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लुधियाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस चुनाव में कई दिग्गज की किस्मत दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धु, आम आदमी पार्टी से भागवत मान और एसएस फुलका तो बीजेपी के जेजे सिंह की किस्मत का फैसला होनेवाला है।
गोवा में 40 सीटों पर मतदान
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग होनी है। राज्य में एक मात्र सुरक्षित सीट है। मतदान के लिए पूरे राज्य में 1642 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कांग्रेस जहां 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी ने 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनके पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरी आप आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
बीजेपी से मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पर्रिकर की किस्मत का फैसला होनेवाला है। वहीं आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार एल्विस गोम्स की किस्मत भी दांव पर लगी है। गोमांतक पार्टी के अध्यक्ष दीपक धवालिकर भी चुनावी मैदान में है।
11 मार्च को दोनों राज्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।