{"_id":"64714d49b22811ad550e61c4","slug":"eknath-shinde-shiv-sena-mp-said-bjp-is-giving-step-motherly-treatment-to-us-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: शिंदे गुट के MP बोले- हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही BJP, सीट बंटवारे पर नया फॉर्मूला स्वीकार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: शिंदे गुट के MP बोले- हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही BJP, सीट बंटवारे पर नया फॉर्मूला स्वीकार नहीं
Sat, 27 May 2023 05:52 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 May 2023 05:52 AM IST
सार
शिंदे की शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि हम 13 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ एनडीए से जुड़े हैं। हमें एनडीए के सहयोगी के तौर पर समझा जाए। हमारे काम पूरे किए जाने चाहिए। भाजपा की ओर से हमारे सांसदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिंदे की शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में भाजपा और शिंदे गुट के गठबंधन को लेकर फूट की खबरें सामने आ रही हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने भाजपा पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम 13 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ एनडीए से जुड़े हैं। हमें एनडीए के सहयोगी के तौर पर समझा जाए। हमारे काम पूरे किए जाने चाहिए। भाजपा की ओर से हमारे सांसदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह बात मैंने सीएम शिंदे को भी बैठक में बताई है।
विज्ञापन
कीर्तिकर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर कहा, महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से शिंदे गुट 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का सिर्फ दावा ही नहीं कर रहा बल्कि तैयारी भी कर चुके हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला वही रहे जो 2019 के वक्त था। उस वक्त शिवसेना 23 और भाजपा 26 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें से 22 सीटों पर भाजपा और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली थी।
विज्ञापन
फूट की बातों में सच्चाई नहीं
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, गजानन कीर्तिकर ने कहीं ऐसी बातें नहीं कही है। ये खबर बेबुनियाद है। हमारे बीच कोई समस्या नहीं है। शिवसेना और भाजपा समन्वय के साथ काम कर रही है। यह ऐसे ही आगे भी रहने वाला है।