फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde seeks death penalty for those involved in sarpanch murder; says none will be spared

Eknath Shinde : 'बीड सरपंच हत्या में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा', डिप्टी सीएम शिंदे ने की मौत की सजा की म

Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

डिप्टी सीएम शिंदे ने सरपंच हत्या में शामिल लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Eknath Shinde seeks death penalty for those involved in sarpanch murder; says none will be spared
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

बीड सरपंच हत्याकांड इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हत्या में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसे जघन्य अपराध करार देते हुए आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की। 

विज्ञापन


मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि सरपंच की हत्या बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि चाहे वाल्मिक कराड हो या कोई और, हत्या में शामिल एक भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी जघन्य हत्याओं के लिए मौत की सजा के अलावा कोई अन्य सजा नहीं है।
विज्ञापन

 
9 दिसंबर को अपहरण के बाद कर दी गई थी हत्या
बात बीड जिले के मासाजोग गांव की है। जहां सरपंच संतोष देशमुख की बीते 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले सरपंच देशमुख को प्रताड़ित भी किया गया था। कथित तौर पर यह हत्या पवनचक्की परियोजना से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के चलते की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पुलिस ने बताया कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। सरपंच की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

बाद में 31 दिसंबर को महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने के बाद कराड को हत्या से संबंधित जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते सप्ताह उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप लगाया गया था।

 पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले के बाद सरपंच के परिवार और कई नेताओं ने मुंडे से सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed