फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde rebel Maharashtra MLAs paid Guwahati hotel bills before leaving

Guwahati: रैडिसन ब्लू होटल में ठहरने के लिए बागी विधायकों ने किया 68-70 लाख रुपये का भुगतान, बुक कराए थे 70 कमरे

Fri, 01 Jul 2022 05:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 05:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र के विधायकों और उनके सहयोगियों के लिए होटल की अलग-अलग मंजिलों में कुल 70 कमरे बुक किए गए थे। होटल में न ठहरने वाले लोगों के लिए 22 जून से 29 जून की अवधि तक रेस्तरां, भोजन और अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Eknath Shinde rebel Maharashtra MLAs paid Guwahati hotel bills before leaving
होटल छोड़ने से पहले बागी विधायकों ने बिल का भुगतान किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आठ दिनों तक गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में डेरा डाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बागी विधायक ने बुधवार को होटल को खाली करने से पहले बिलों का भुगतान कर दिया। होटल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


68-70 रुपये का भुगतान
हालांकि होटल के अधिकारी अभी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं कि कुल कितना बिल का भुगतान किया गया। हालांकि सूत्रों की ओर से कहा जा रहा है कि जलुकबाड़ी के पास गोटानगर में स्थित रैडिसन ब्लू होटल में ठहरने के लिए 68-70 लाख रुपये का भुगतान किया गया। 
विज्ञापन


कुल 70 कमरे कराए थे बुक
महाराष्ट्र के विधायकों और उनके सहयोगियों के लिए होटल की अलग-अलग मंजिलों में कुल 70 कमरे बुक किए गए थे। होटल में न ठहरने वाले लोगों के लिए 22 जून से 29 जून की अवधि तक रेस्तरां, भोजन और अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महाराष्ट्र के विधायक होटल में सामान्य मेहमानों की तरह रहे। उन्होंने जाने से पहले बिलों का भुगतान कर दिया है। कोई पैसा लंबित नहीं है। 

सुपीरियर और डीलक्स श्रेणी के कमरों में रहे विधायक
अधिकारी ने हालांकि भुगतान की गई राशि की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। होटल के अधिकार ने बताया कि विधायक 'बेहतर और डीलक्स श्रेणी' के कमरों में रहे।  

रैडिसन ब्लू की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी गुवाहाटी संपत्ति में अलग-अलग कमरों की दरें गतिशील हैं और लगभग हर दिन बदलती रहती हैं। सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर सुपीरियर कमरों का किराया 7,500 रुपये और डीलक्स कमरों का 8500 रुपये है। छूट और करों के बाद यह आंकड़ा लगभग 68 लाख रुपये होने का अनुमान है।  


शिवसेना के असंतुष्ट विधायक और शिंदे के नेतृत्व में कुछ निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के प्रयास में 22 जून की सुबह से मुंबई से लगभग 2700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी के होटल में रुके थे। वे बुधवार को गोवा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed