फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde 1st remarks on Kunal Kamra jibe Said We understand satire but there should be limit

Maharashtra: 'कुणाल कामरा की टिप्पणी किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसी', शिंदे की पहली प्रतिक्रिया

Tue, 25 Mar 2025 10:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

कुणाल कामरा के विवादित बयान पर मचे बवाल के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की तुलना 'सुपारी' और 'क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम' से की है।

विज्ञापन
Eknath Shinde 1st remarks on Kunal Kamra jibe Said We understand satire but there should be limit
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कुणाल के कटाक्ष की तुलना किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी; लेने से की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की वजह से प्रतिक्रिया होती है। शिंदे ने सोमवार को कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और हमें भी व्यंग्य समझ में आता है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
36 साल स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे का नाम लिए बिना उनके राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक भूचाल का भी हवाला दिया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे को बिना उनका नाम लिए 'गद्दार' कहा गया था। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चुटकुले बनाए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खार पुलिस का कुणाल कामरा को समन, 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया; कॉमेडियन फिलहाल मुंबई में नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबिटेट कॉमेडी क्लब में हुई थी तोड़फोड़
टिप्पणी के बाद रविवार की रात शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर धावा बोल दिया था। यहीं कुणाल कामरा का शो हुआ था। इसके साथ ही उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके परिसर में क्लब स्थित है।

क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है: शिंदे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक समाचार पत्र के एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसा है।' शिवसैनिकों के उपद्रव पर शिंदे ने कहा कि हर व्यक्ति को एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए। अन्यथा, क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है।


यह भी पढ़ें- 'कब तक छिपेंगे? शिवसेना असली रूप दिखाएगी', कुणाल के माफी मांगने से इनकार के बाद भड़के मंत्री

कुणाल कामरा पर जमकर बरसे शिंदे
शिंदे ने कहा, 'इसी व्यक्ति ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री, अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह किसी के लिए काम करना है। 

कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से इनकार किया
इससे पहले कुणाल कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की थी, जहां कॉमेडी शो की रिकॉर्डिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed