फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal Kamra row: Khar Police summons to Kunal Kamra to appear he is not in Mumbai right now

Kunal Kamra Row: खार पुलिस का कुणाल कामरा को समन, 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया; कॉमेडियन फिलहाल मुंबई में नहीं

Tue, 25 Mar 2025 09:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया के बाद अब कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुछ ऐसा कह दिया कि शिवसैनिकों के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला एफआईआर और समन तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Kunal Kamra row: Khar Police summons to Kunal Kamra to appear he is not in Mumbai right now
कुणाल कामरा - फोटो : X/@kunalkamra88

विस्तार

विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। विवाद के बीच खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। कुणाल फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। इससे पहले MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। मामले को आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kunal Kamra: 'तमिलनाडु में हूं, आ जाओ...' शिवसेना समर्थक को कुणाल कामरा ने दी खुली चुनौती! ऑडियो क्लिप वायरल
विज्ञापन


क्या है मामला?
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मुंबई में आयोजित अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे शिवसेना कार्यकर्ता उग्र हो गए थे। उन्होंने दिग्गज नेता के दल बदलने को लेकर एक फिल्मी गाने का सहारा लिया था। इस विवादित टिप्पणी पर भड़के शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इसी होटल में कामरा के शो की शूटिंग हुई थी। उपद्रव के बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में राहुल समेत 12 को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई। विवादित टिप्पणी मामले में कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद पर कॉमेडियन ने क्या कहा, फडणवीस ने क्या फटकार लगाई?

स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे का नाम लिए बगैर 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। विवाद बढ़ा तो उन्होंने एक पोस्ट 'एक्स' पर साझा की, जिसमें उनके हाथ संविधान की कॉपी है। इस बीच कुणाल ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। इस पर शिवसेना नेताओं ने कहा कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो हम उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। कॉमेडियन की विवादास्पद टिप्पणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक शब्दों में कहा था कि जिस संविधान को हाथ में लेकर कामरा तस्वीर साझा कर रहे हैं, वही संविधान कहता है कि आपको बोलने की आजादी है, पर उससे दूसरे का यही अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कामरा से तत्काल माफी मांगने को कहा था। चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed