फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eighty illegal immigrants from Myanmar held in Manipur

Myanmar illegal Immigrants: म्यांमार के 80 अवैध प्रवासी मणिपुर में गिरफ्तार, किराए के मकान में रह रहे थे

Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंफाल।
पीटीआई, इंफाल। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
सार

पकड़े गए लोगों में 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 'पकड़े गए व्यक्ति भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके

विज्ञापन
Eighty illegal immigrants from Myanmar held in Manipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से मंगलवार को म्यांमार के 80 अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये अवैध प्रवासी, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिले के नगाथल गांव और वाल वेंग में किराए के मकान में रह रहे थे।

पकड़े गए लोगों में 20 बच्चे शामिल
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पकड़े गए व्यक्ति भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के मूल निवासी हैं।' उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इन प्रवासियों को आश्रय देने वाले मकान मालिकों में से एक ने पुलिस को बताया कि वह 1986 में मिजोरम सीमा के रास्ते म्यांमार होते हुए भारत आया था। पुलिस ने बताया कि 2013 में वह चुराचांदपुर के क्वानपुई चला गया था। उन्होंने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed