फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eighth pass MLA earn an average annual income of around Rs 90 lakh: report

आठवीं पास विधायकों की औसत सालाना आय करीब 90 लाख रुपये : रिपोर्ट

Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Eighth pass MLA earn an average annual income of around Rs 90 lakh: report
देश भर के विधायकों की औसत वार्षिक आय 24.59 लाख रुपये है। वहीं गुजरात के अनपढ़ या स्कूली शिक्षा प्राप्त विधायक स्नातक या उच्च डिग्रीधारी विधायकों से कहीं ज्यादा कमाते हैं। सोमवार को जारी एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। इसमें सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि आठवीं पास नेताओं की औसत सालाना आय करीब 90 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच ने यह रिपोर्ट तैयार की और प्रकाशित किया। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार, स्नातक किये हुये 63 विधायकों की औसत सालाना आय 14.37 लाख रुपये है। इस रिपोर्ट में विधायकों की वार्षिक आय, पेशा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में ब्यौरा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के विधायकों की वार्षिक आय सबसे ज्यादा, छत्तीसगढ़ में कम 

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अमीर विधायकों की सूची में कर्नाटक सबसे ऊपर पर है। यहां 203 विधायकों की औसत सालाना आय 1 करोड़ 11 लाख रुपये है। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ के 63 विधायकों की औसत सालाना आय 5.4 लाख रुपये है। वहीं गुजरात के कुल 182 विधायकों में से 161 की औसत वार्षिक आय 18.80 लाख रुपये है।

क्षेत्रवार देखें तो पूर्वी क्षेत्र के 614 विधायकों की आय सबसे कम 8.5 लाख, जबकि दक्षिणी राज्यों के 711 विधायकों की सालाना कमाई 51.99 लाख रुपये है। 

पुरुष विधायक महिला विधायकों से ज्यादा कमाते हैं

रिपोर्ट में विधायकों के बीच लैंगिक अंतर को भी दर्शाया गया है। पुरुष विधायकों की आय महिला विधायकों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। इसमें यह भी पाया गया है कि खुद को अशिक्षित घोषित करने वाले विधायकों की औसत वार्षिक आय 9.31 लाख है। आधे विधायकों ने अपना पेशा कारोबार या कृषि घोषित किया है। 

चुनाव सुधार की वकालत करने वाले समूह ने देश भर के 4,086 वर्तमान विधायकों में से 3145 द्वारा शपथपत्र में कई गई घोषणा का विश्लेषण किया है। 941 ने अपनी आय की घोषणा नहीं की है। उन्हें रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है।


शिक्षित विधायक ज्यादा पढ़े लिखे विधायकों की तुलना में ज्यादा अमीर

एडीआर ने अपने शोध में पाया है कि देश के कम शिक्षित विधायक ज्यादा पढ़े लिखे विधायकों की तुलना में ज्यादा अमीर हैं। जानकारी के मुताबिक 1052 विधायक जिनकी औपचारिक शिक्षा बारहवीं तक ही है, उनकी वार्षिक आय 31 लाख रुपये प्रतिवर्ष है जबकि ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़े-लिखे विधायकों की वार्षिक आय 21 लाख रुपये से भी कम है। जिन विधायकों ने अपने हलफनामों में खुद को बिल्कुल निरक्षर बताया है, उनकी वार्षिक आय 9.31 लाख रुपये ही है। कुल विधायकों के महज आठ फीसदी विधायक ही महिलाएं हैं। अगर वार्षिक आय की बात करें तो पुरुष विधायकों की आय 25.85 लाख रुपये है जबकि महिलाओं की वार्षिक आय 10.53 लाख रुपये ही है।      


(भाषा:इनपुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed