फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eighteen cases of XBB sub-variant of Omicron detected in Maharashtra in first fortnight of October Health depa

Corona Sub-Variant: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के 18 केस, अक्तूबर के पहले पखवाड़े में हुए संक्रमित

Wed, 19 Oct 2022 08:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 08:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र में अक्तूबर के पहले पखवाड़े में ओमिक्रॉन के एक्सबीबी उप-स्वरूप के कम से कम 18 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 13 मामले पुणे से, दो-दो मामले नागपुर और ठाणे से तथा एक मामला अकोला जिले से सामने आया है।
 

विज्ञापन
Eighteen cases of XBB sub-variant of Omicron detected in Maharashtra in first fortnight of October Health depa
कोरोना के नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट XBB के 18 मामले में सामने आए हैं। यह केस अक्तूबर के पहले पखवाड़े यानी एक से 15 अक्तूबर के बीच मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में अक्तूबर के पहले पखवाड़े में ओमिक्रॉन के एक्सबीबी उप-स्वरूप के कम से कम 18 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 13 मामले पुणे से, दो-दो मामले नागपुर और ठाणे से तथा एक मामला अकोला जिले से सामने आया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आईएनएसएसीओजी लैब की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों के अलावा पुणे में बीक्यू.1 और बीए 2.3.20 उप स्वरूपों के एक-एक मामला भी दर्ज किया गया है। ये मामले 24 सितंबर से 11 अक्तूटूबर के बीच आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी मामलों में हल्के लक्षण देखे गए। इन 20 मामलों (एक्सबीबी के 18 और बीक्यू.1 और बीए.2.3.20 का एक-एक मामला) में से 15 मामलों में मरीजों ने कोरोना वैक्सीन की खुराक ली है। बाकी के पांच मामलों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुणे में आया बीक्यू.1 स्वरूप के मामले में मरीज ने अमेरिका की यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed