{"_id":"5aff8d7b4f1c1bd6408b647a","slug":"eight-people-died-in-a-road-accident-in-sambhal-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक हादसा, 27 लोगों की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात और उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक हादसा, 27 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sat, 19 May 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह देश में दो दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दोनों हादसों में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। पहला हादसा गुजरात के भावनगर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुआ है। जिसमें 19 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
यह हादसा भावनगर के बवाल्याली गांव के पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। वहीं दूसरी दुर्घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना के गवां टी प्वाइंट पर हुई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई। घटना सुबह सवा तीन बजे की है।
विज्ञापन
बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर 16 लोग दरी बेचने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। यह लोग मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज तथा आलमपुर के निवासी हैं। आठ मृतकों में पांच बहादुरगंज तथा तीन आलमपुर गांव के हैं।
विज्ञापन
आलमपुर के मृतकों के नाम-1 साजिद, सगीर, नासिर हैं। बहादुरगंज के मृतकों में कय्यूम पुत्र अय्यूब, असमल पुत्र साबिर, वसीम पुत्र जब्बार, मुकर्रम पुत्र सलामतजान, कमरुज्जमा हैं। आठ लोग घायल हुए है।
Gujarat: 19 people killed, 7 injured after a cement laden truck turned turtle on Bhavnagar-Ahmedabad highway, near Bavalyali village in Bhavnagar this morning. pic.twitter.com/2RIkj90nBx
— ANI (@ANI) May 19, 2018