Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight Killed in Two Separate Incidents in Karnataka and Odisha, Including Two Children

दर्दनाक हादसे: कहीं पुल से टकराई कार तो कहीं घर में लगी आग, कर्नाटक और ओडिशा में आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Sun, 08 Nov 2026 10:30 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Nov 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
Eight Killed in Two Separate Incidents in Karnataka and Odisha, Including Two Children
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के दो राज्यों कर्नाटक और ओडिशा में शनिवार को हुए दो दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के यादगिर जिले में निर्माणाधीन पुल से कार टकराने के कारण चार लोगों की जान चली गई। वहीं, ओडिशा के जाजपुर जिले में एक घर में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक: निर्माणाधीन पुल से टकराई कार, चार की मौत
कर्नाटक के यादगिर जिले में शनिवार को एक कार निर्माणाधीन पुल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शाहपुर तालुक के इब्राहिमपुर के पास सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर हुआ।
विज्ञापन


कार सवार सभी लोग महाराष्ट्र के तुलजापुर स्थित भवानी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार निर्माणाधीन पुल के ढांचे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गुरुराज सुरेश चव्हाण (29), रेड्डी बागला राठौड़ (33), गोविंदा सीथ्या चव्हाण (28) और कुमार रामू राठौड़ (26) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओडिशा: घर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार की मौत
ओडिशा के जाजपुर जिले के नालीपुर गांव में शनिवार रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में परिवार का एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना बलिचंद्रपुर थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे घर में एलपीजी गैस पर खाना बनाया जा रहा था। उस समय तबस्सुम (42), गुलप्सा बीबी (27) और दो बच्चे घर में मौजूद थे। इसी दौरान आग लगी और देखते ही देखते एस्बेस्टस से बना पूरा घर इसकी चपेट में आ गया।

हादसे में घर के मालिक निजामुद्दीन की बहू तबस्सुम, उनकी बेटी गुलप्सा बीबी और दो नाती-पोतियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्चों में 10 साल की बच्ची और आठ महीने का बच्चा शामिल है। गंभीर रूप से झुलसे 22 वर्षीय युवक को बचाकर पहले बड़ाचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सूचना मिलने पर चांदीखोल दमकल केंद्र और बलिचंद्रपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल केंद्र के अधिकारी संतोष कुमार स्वैन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घर में केवल एक ही दरवाजा था। ऐसे में आग लगने के बाद परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed