{"_id":"5d6934358ebc3e013371ac94","slug":"eight-days-extended-date-of-filling-the-form-of-atul-maheshwari-scholarship-examination-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: आठ दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: आठ दिन बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि
Fri, 30 Aug 2019 08:05 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों की मांग पर प्रबंधन ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (31 अगस्त, 2018) को आठ दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रादेशिक बोर्डों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 8 सिंतबर (रविवार) तक फॉर्म भर सकते हैं। फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
अब 8 सितंबर तक ऑन-लाइन करें आवेदन
इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें-
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/
एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रणाम लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा।
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
कमेंट
कमेंट X