{"_id":"60d8bacf8ebc3ef20a6c6d31","slug":"eight-arrested-for-spreading-fake-message-against-covid-19-vaccine-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : कोविड-19 टीके के विरोध में संदेश प्रसारित करने के आरोप में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : कोविड-19 टीके के विरोध में संदेश प्रसारित करने के आरोप में आठ गिरफ्तार
Sun, 27 Jun 2021 11:22 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वडोदरा
पीटीआई, वडोदरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:22 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि ऐसे समय जब सरकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को कथित रूप से कोविड-19 के टीके के खिलाफ संदेश फैलाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सायाजीगंज पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छह पुरुषों सहित आठ लोगों का समूह अवेकन गुजरात (जागो गुजरात)और अवेकन बरोडियन (जागो वडोदरावासी) के बैनर के साथ कोविड-19 टीका के खिलाफ संदेश प्रसारित करने के लिए एकत्र हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि ऐसे समय जब सरकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
उन्हांने बताया कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 120बी (आपराधिक साजिश),धारा-143 (गैर कानूनी तरीके से सभा करना), धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा), धारा-270 (जीवन के लिए खतरनाक संक्रामक बीमारी फैलाना) और आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया