फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eid al-adha 2023 Bakrid celebration in india President Murmu extends greetings

Eid-al-Adha 2023: ईद उल अजहा का त्योहार आज, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Thu, 29 Jun 2023 02:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Jun 2023 02:53 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक बयान में कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर, मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन
eid al-adha 2023 Bakrid celebration in india President Murmu extends greetings
बकरीद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत में आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद की मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देते हैं। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक बयान में कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-अजहा प्रेम और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें मानवता के लिए त्याग और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस दिन हम सभी समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव फैलाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


वहीं, बकरीद के मौके पर यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशांत कुमार के मुताबिक राज्य में 33,340 ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इनमें सभी जिलों में 2213 संवेदनशील स्थान एवं ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed