फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Efforts underway to form a popular government in Manipur: N Biren Singh

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बीच नई सरकार की तैयारी, बीरेन सिंह बोले- विधायकों के साथ चल रहीं बैठकें

Sat, 28 Jun 2025 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बीच नई सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में जल्द नई लोकप्रिय सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसको लेकर विधायकों के साथ नियमित बैठकें चल रही हैं। 

विज्ञापन
Efforts underway to form a popular government in Manipur: N Biren Singh
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में एक बार फिर से लोकप्रिय सरकार बनाने की कोशिशें चल रही हैं। इस समय मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कार्यालय में एक कार्यक्रम से इतर बीरेन सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य में जल्द ही एक नई सरकार बनेगी।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने कहा, हम जल्द से जल्द सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं। जमीनी स्थिति को देखने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार जल्द बनेगी। भाजपा और उसके सहयोगी भी एक लोकप्रिय सरकार चाहते हैं। हम लोकप्रिय सरकार की वापसी के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पिछले दरवाजे से एनआरसी लाने की कोशिश हो रही', टीएमसी ने मतदाता सूची की जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


'विधायकों के साथ चल रही नियमित बैठकें'
उन्होंने आगे कहा, हमने (भाजपा) किसी की आलोचना नहीं की है। हम केवल मौजूदा संकट पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से बातचीत जारी है, ताकि राज्य में शांतिपूर्ण हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा, हम विधायकों की नियमित बैठकें कर रहे हैं, ताकि सरकार की बहाली की दिशा में कदम उठाए जा सकें। सभी लोग शांति की बहाली चाहते हैं। शांति बहुत जरूरी है। पिछले सात-आठ महीनों में समुदायों के बीच कोई बड़ी झड़प नहीं हुई है। 


'शांति बहाली में जुटी केंद्र सरकार' 
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि मणिपुर में शांति बहाल की जा सके।

'अवैध घुसपैठ और नशे का खतरा'
मीडिया के एक सवाल के जवाब में बीरेन सिंह ने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि अवैध घुसपैठिए और ड्रग माफिया पूरे पूर्वोत्तर और देश को प्रभावित कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे सभी लोग इस समस्या को समझने लगे हैं। यह बदलाव एक सकारात्मक संकेत है। हम सब मिलकर इन खतरों से लड़ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:  'प्रस्तावना में बदलाव संभव नहीं, फिर भी 1976 में इसे बदला गया', उपराष्ट्रपति धनखड़ का आपातकाल पर बड़ा हमला

राष्ट्रपति शासन और मौजूदा हालात
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया था, जब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया था। मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन उसे अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। जिसमें अब तक 260 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed