Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Education Ministry survey reveals only 53 Percent of sixth class students know tables up to 10

परख: छठी के केवल 53 फीसदी छात्र ही जानते हैं 10 तक का पहाड़ा, गणित में पिछड़ रहे सरकारी-निजी स्कूलों के बच्चे

Wed, 09 Jul 2025 06:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:21 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण पर राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परख) के तहत पिछले साल दिसंबर में 21,15,022 विद्यार्थियों का सर्वे किया गया था।  इस सर्वेक्षण में 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 781 जिलों के 74,229 सरकारी और निजी स्कूलों को शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
Education Ministry survey reveals only 53 Percent of sixth class students know tables up to 10
शिक्षा मंत्रालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणित विषय में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी पिछड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि छठी के केवल 53 फीसदी विद्यार्थियों को ही 10 तक का पहाड़ा आता है। वहीं, कक्षा तीन के केवल 55 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक से 99 तक की संख्या को घटते और बढ़ते हुए क्रम में लिखने का ज्ञान है।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण पर राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परख) के तहत पिछले साल दिसंबर में 21,15,022 विद्यार्थियों का सर्वे किया गया था।  इस सर्वेक्षण में 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 781 जिलों के 74,229 सरकारी और निजी स्कूलों को शामिल किया गया था। यह सर्वे तीसरी, छठी और नौवीं के विद्यार्थियों को लेकर किया गया था। सर्वे में तीनों कक्षाओं के 21,15,022 बच्चों का मूल्यांकन किया गया, जबकि 2,70,424 शिक्षकों ने प्रश्नावलियों के जवाब दिए। रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी कक्षा के 55 फीसदी विद्यार्थी ही 99 तक के अंकों को घटते और बढ़ते क्रम में लिख सकते हैं। जबकि 58 फीसदी दो अंकों के जोड़ और घटाव का हल कर सकते हैं। वहीं, छठी कक्षा के केवल 53 फीसदी बच्चे ही अंकगणित की क्रियाओं को समझने के साथ-साथ जोड़ व गुणा को समझ सकते हैं। कक्ष 6 में ही भाषा और गणित के अलावा  द वर्ल्ड अराउंड अस् को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UGC: व्हाट्सएप ग्रुप से जूनियर्स को परेशान किया तो माना जाएगा रैगिंग, होगी कार्रवाई; यूजीसी का सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम गणित में 46 फीसदी अंक मिले
विद्यार्थियों को गणित में सबसे कम 46 फीसदी, जबकि भाषा में 57 फीसदी और वर्ल्ड अराउंड अस में 49 फीसदी अंक प्राप्त हुए। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 50 फीसदी से कम छात्रों के सही जवाब देने से उनके सीखने की क्षमता में अंतर का साफ पता चलता है। ब्यूरो


केवी के नौवीं के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कक्षा छह के विद्यार्थियों के मामले में सरकारी सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में खासकर गणित में खराब प्रदर्शन देखने को मिले हैं। वहीं, कक्षा 9 के केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का सभी विषयों में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। खासकर भाषा में ये सबसे आगे रहे। वहीं, निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान और समाज विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन किया पर गणित में इनका प्रदर्शन कमजोर रहा। कक्षा 3 के मामले में केवी के छात्रों ने गणित में सबसे खराब प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: Trade Union Strike: आज ट्रेड यूनियनों और बैंकों की हड़ताल, डाक-रेल सेवाओं पर भी असर होगा; सड़क जाम की चेतावनी

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के नतीजे भी एक जैसे
सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के नतीजे भी एक जैसे ही रहे, लेकिन गणित में प्रदर्शन सबसे खराब रहा। हालांकि भाषा के मामले में सभी स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। सर्वे में ग्रामीण और शहरी स्कूलों के परिणामों पर भी गौर किया गया है। इसमें ग्रामीण इलाकों के कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने गणित और भाषा में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों के छठी और नौवीं के विद्यार्थियों ने ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को सभी विषयों में पछाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed