फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Education Minister Pradhan said India has to become a manufacturing economy for achieving Make in India goal

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा: 'मेक इन इंडिया' का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत को विनिर्माण अर्थव्यवस्था बनना होगा

Mon, 16 Jan 2023 01:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 01:25 AM IST
सार

भारत ने न केवल राजनीतिक और कूटनीतिक मोर्चों पर प्रगति की है, बल्कि 140 देशों को कोविड टीके उपलब्ध कराकर अपनी छाप छोड़ी है। 

विज्ञापन
Education Minister Pradhan said India has to become a manufacturing economy for achieving Make in India goal
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि भारत को मेक इन इंडिया लक्ष्य हासिल करने के लिए विनिर्माण अर्थव्यवस्था बनना होगा। भारत तेजी के साथ इस ओर कदम बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के पास कौशल विकास और उद्यमिता पोर्टफोलियो भी है। उन्होंने कहा, जब तक भारत एक विनिर्माण अर्थव्यवस्था नहीं बन जाता, तब तक दूसरे देशों से सामान खरीदना जारी रखेगा। पूर्वोदय एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक साधन विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि रोजगार मुहैया कराकर पूर्वी क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण हासिल किया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल राजनीतिक और कूटनीतिक मोर्चों पर प्रगति की है, बल्कि 140 देशों को कोविड टीके उपलब्ध कराकर अपनी छाप छोड़ी है। कोलकाता की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता संग्राम और साहित्यिक क्षेत्र में तेजी के साथ बदलाव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed