{"_id":"5bbd373e867a55281e3ffa10","slug":"editor-of-tamil-magazine-arrested-on-insult-article-of-banwarilal-purohit-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: राज्यपाल के अपमान पर तमिल पत्रिका के संपादक गिरफ्तार, कुछ घंटे बाद रिहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: राज्यपाल के अपमान पर तमिल पत्रिका के संपादक गिरफ्तार, कुछ घंटे बाद रिहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के खिलाफ तमिल पत्रिका ‘नक्कीरन’ में अपमानजनक लेख छापने के आरोप में संपादक आर. गोपाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि एक स्थानीय अदालत ने कुछ ही घंटे में गोपाल को रिहा करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
राजभवन की शिकायत पर की गई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की मांग की थी। आर. गोपाल ने एक कॉलेज की शिक्षिका के सेक्स स्कैंडल में लिप्त होने के आरोप से संबंधित एक लेख लिखा था। इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वह विमान से पुणे जाने वाले थे। रिहा होने पर गोपाल ने अदालत और मीडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन समेत अन्य राजनेताओं के समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन