फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED to Take Bengal Minister Partha Chatterjee to AIIMS in Odisha After Leaving SSKM Hospital News in Hindi

School Job Scam: AIIMS भुवनेश्वर ले जाए गए पार्थ चटर्जी, कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

Mon, 25 Jul 2022 01:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Jul 2022 01:32 PM IST
सार

डॉक्टरों की टीम पार्थ चटर्जी की जांच करेगी और कल दोपहर अपनी रिपोर्ट जांच अधिकारियों को सौंप देगी। चटर्जी के साथ एक डॉक्टर व उनके वकील भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
ED to Take Bengal Minister Partha Chatterjee to AIIMS in Odisha After Leaving SSKM Hospital News in Hindi
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें सोमवार को एयर एंबुलेंस के जरिए AIIMS भुवनेश्वर ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम पार्थ चटर्जी की जांच करेगी और कल दोपहर अपनी रिपोर्ट जांच अधिकारियों को सौंप देगी। चटर्जी के साथ एक डॉक्टर व उनके वकील भी मौजूद हैं। 

दरअसल, ईडी की छापेमारी के बाद अदालत ने चटर्जी को रिमांड पर लिए जाने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद वे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हो गए थे। बताया गया था कि उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी,जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिया था एम्स में भर्ती करने का आदेश 
ईडी की याचिका के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने पार्थ चटर्जी को एम्स में भर्ती किए जाने का आदेश दिया था। दरअसल, ईडी ने कहा था कि पूछताछ और रिमांड से बचने के लिए पार्थ अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके बाद कोर्ट ने एम्स भुवनेश्वर के चार सदस्यी डॉक्टरों की टीम गठित कर पार्थ चटर्जी की जांच के आदेश दिए हैं। यह टीम अपनी रिपोर्ट तीन बजे तक सौंपेगी। इसके अलावा एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों व वकील को भी अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 


26 घंटे की पूछताछ के बाद सहयोग नहीं करने पर ईडी ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में काबीना मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी व उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया था। घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पार्थ से शुक्रवार सुबह पूछताछ शुरू की थी। करीब 26 घंटे चली पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण ईडी ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया। 2014-2021 के बीच पार्थ के शिक्षामंत्री रहते हुए यह घोटाला हुआ था। ईडी ने अर्पिता के घर से शुक्रवार को ही 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed