फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summoned DK Shivakumar on disproportionate assets and Money Laundering, he will come to delhi

आय से अधिक संपत्ति: कर्नाटक कांग्रेस के नेता शिवकुमार दिल्ली में ईडी के सामने हुए पेश

Fri, 30 Aug 2019 09:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 30 Aug 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
ED summoned DK Shivakumar on disproportionate assets and Money Laundering, he will come to delhi
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

अधिकारियों ने बताया कि शिवकुमार शाम करीब 6:30 बजे नई दिल्ली खान मार्केट स्थित एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनके समर्थक भी थे।

अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व मंत्री का बयान धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नई दिल्ली के कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

शिवकुमार ने कहा- मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं

ईडी के समन पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैंने अदालत से अनुरोध किया था कि यह एक साधारण सा आयकर का मामला है। मैं पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुका हूं। इसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) का कोई मामला नहीं है। कल रात उन्होंने मुझे एक बजे दिल्ली आने के लिए समन भेजा। मैं कानून की इज्जत करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले दो सालों से मेरी 84 साल मां की पूरी संपत्ति को विभिन्न जांच अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति के रूप में संलग्न किया गया है और मैं उसमें बेनामी हूं। हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है।' इसी बीच बंगलूरू में शिवकुमार के आवास के बाहर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है।

शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। भाजपा नेताओं ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि वह मुझे परेशान करने वाले हैं। उन्हें मुझे तकलीफ देने का आनंद लेने दें। मैं इसमें हिस्सा लूंगा और सहयोग करुंगा। मैं आज दोपहर तक व्यस्त हूं इसके बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा।'


पिछले साल ईडी ने शिवकुमार और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया था कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है। वहीं साल 2017 में उनके 64 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। उनके खिलाफ जांच एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया है। वहीं कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताती रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed